पंजाब रोडवेज की बस में चरस, सुंदरनगर में हाई-वे पर नाके के दौरान हरियणा का युवक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

सुंदरनगर – डॉली चौहान

पुलिस थान सुंदरनगर ने पंजाब रोडवेज की बस में सवार हरियाणा के शख्स से 812 ग्राम चरस बरामद की है। जानकारी के अनुसार पुलिस कर्मचारियों द्वारा पुंघ के पास फोरलेन पर नाका लगाते हुए हर आने-जाने वाले वाहनों की जांच की जा रही थी।

इसी दौरान पंजाब रोडवेज की बस, जो मनाली से चंडीगढ़ जा रही थी, को जांच के लिए रोका, तो बस सवार युवक मनदीप दहिया गांव रोहाना डाकघर एवं तहसील खखोदा जिला सोनीपत हरियाणा उम्र 32 वर्ष के कब्जे से 812 ग्राम चरस/केनाबिस बरामद हुई।

जिस पर पुलिस थाना में व्यक्ति के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की पुष्टि डीएसपी सुंदरनगर दिनेश कुमार ने की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...