पंजाब रोडवेज की बस ने कुचली महिला, गंभीर घायल

--Advertisement--

पंजाब रोडवेज की बस ने कुचली महिला, गंभीर घायल

ऊना, 17 अप्रैल – अमित शर्मा

आईएसबीटी ऊना में पंजाब रोडवेज बस की चपेट में आने से 55 वर्षीय महिला की टांग फेक्चर हो गई है। गंभीर हालत में महिला को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना से पीजीआई चंडीगढ़ रैफर किया गया है। वहीं पुलिस ने मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक पार्वती देवी पत्नी हरजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर पांच, अप्पर बसाल बुधवार सुबह ऊना सामान लेने आई थी। इसी दौरान आईएसबीटी में बस से उतरने के बाद पंजाब रोडवेज ने महिला को कुचल दिया। महिला का एक पांव बुरी तरह से जख्मी हो गया।

लहूलुहान हालत में महिला को 108 एंबुलेंस की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया गया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस मामले को लेकर जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसा, 46 घायल; चालक समेत 13 अस्पताल में भर्ती

भेखली-ब्यासर सड़क पर HRTC बस हादसे में 46 लोग...