पंजाब एंड सिंध बैंक में ऑफिसर बनने का सुनहरा मौका, आज से आवेदन शुरू, 78000 से अधिक है सैलरी

--Advertisement--

Image

हिमखबर – डेस्क

पंजाब एंड सिंध बैंक ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों को भरने के लिए आवेदन मांगे हैं. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे की आधिकारिक वेबसाइट punjabandsindbank.co.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं. इन पदों के लिए आज यानी 5 नवंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है.

इसके अलावा उम्मीदवार सीधे इस लिंक https://ibpsonline.ibps.in/psbsooct22/ पर क्लिक करके भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. साथ ही इस लिंक

Punjab & Sind Bank Recruitment 2022 Notification PDF

के जरिए भी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं. इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 50 पदों को भरा जाएगा.

Punjab & Sind Bank Recruitment 2022 के लिए महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 5 नंवबर
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 20 नवंबर

Punjab & Sind Bank Recruitment 2022 के लिए रिक्ति विवरण

कुल पदों की संख्या- 50

पद का नाम रिक्तियां
टेक्निकल ऑफिसर आर्किटेक्ट- 2
प्रथम सुरक्षा अधिकारी- 1
विदेशी मुद्रा अधिकारी- 13
विदेशी मुद्रा डीलर- 2
विदेशी मुद्रा अधिकारी- 3
मार्केटिंग ऑफिसर/रिलेशनशिप मैनेजर- 25
डेटा विश्लेषक- 2
ट्रेजरी डीलर- 2

Punjab & Sind Bank Recruitment 2022 के लिए योग्यता मानदंड

टेक्निकल ऑफिसर आर्किटेक्ट – भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आर्किटेक्चर में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही आर्किटेक्चर परिषद का वैध पंजीकरण होना चाहिए. साथ ही योग्यता के बाद न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.

प्रथम सुरक्षा अधिकारी – बीई (फायर इंजीनियरिंग) / बीई (फायर) / बी टेक (सेफ्टी एंड फायर इंजीनियरिंग) / बी.टेक. (अग्नि प्रौद्योगिकी और सुरक्षा इंजीनियरिंग) होने के साथ 5 वर्ष का अनुभव होना चाहिए.

विदेशी मुद्रा अधिकारी – सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से ग्रेजुएट होना चाहिए. उम्मीदवार को विदेशी मुद्रा संचालन में प्रमाणित होना चाहिए. योग्यता के बाद 2 साल का अनुभव होना चाहिए.

मार्केटिंग ऑफिसर / रिलेशनशिप मैनेजर – ग्रेजुएट और फुल टाइम दो साल का एमबीए (मार्केटिंग) / पीजीडीबीए (बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) / पीजीडीएमबी (बिजनेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा) होना चाहिए.

Punjab & Sind Bank Recruitment 2022 के लिए आवेदन शुल्क

एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी- रु. 177/-
अन्य – रु. 1003/-

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...