पंजाबी गायक दिलजान की सड़क हादसे में मौत.

--Advertisement--

Image

पंजाब, भुपिंद्र सिंह राजू

तेज रफ्तार ने पंजाब के मशहूर गायक दिलजान की सांसें छीन ली। सोमवार-मंगलवार रात करीब 2 बजे अमृतसर में जंडियाला गुरु के पास हुए हादसे में दिलजान की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिलजान की कार की रफ्तार काफी तेज थी, जिस कारण उनकी कार बेकाबू हो गई और जंडियाला गुरु के पास बने रोड डिवाइडर से टकरा गई। कार डिवाइडर को तोड़ते हुई कर कई पलटियां खाते हुए लगभग एक किलोमीटर दूर जाकर रुकी। दिलजान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। पंजाब के होनहार गायकों में शुमार दिलजान का जन्म करतारपुर (नजदीक जालंधर) में एक मध्य वर्गीय परिवार में हुआ था। उनकी मौत से पंजाबी संगीत जगत में मातम पसर गया। मात्र 31 साल की उम्र में दिलजान का यूं चले जाना उनके चाहने वालों को बड़ा घाव दे गया।

दिलजान को संगीत मास्टर सलीम के पिता उस्ताद पूर्ण शाहकोटी ने सिखाया। वे रियलिटी शो ‘आवाज पंजाब दी’ में भी भाग ले चुके थे। पटियाला घराने से जुड़े दिलजान पाकिस्तानी रियल्टी शो ‘सुर क्षेत्र’ में भी प्रतिभागी रहे चुके हैं। वह इस प्रतियोगिता के ओवरऑल रनरअप थे। सुरक्षेत्र प्रतियोगिता में ही उनके गीत को सुनकर प्रसिद्ध गायिका आशा भोंसले की आंखों से आंसू निकल आए थे। दिलजान का नया गीत तेरे वरगे 2 अप्रैल को रिलीज होने वाला था। इसी के चलते वह अमृतसर गए थे लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दिलजान की मौत पर गहरा शोक प्रकट किया है। कैप्टन ने कहा कि वे उभरते गायक दिलजान की हादसे में मौत की खबर से स्तब्ध हैं। शोक स्तंप्त परिवार के साथ मेरी संवेदना है।  पंजाबी गीतकार सचिन आहूजा ने दिलजान की मौत पर शोक जताया है।पंजाबी गायक सुखशिंदर शिंदा ने दिलजान की मौत पर दुख प्रकट किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने दिलजान की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ये दुर्भाग्यपूर्ण समाचार सुबह-सुबह मिला। संगीत की दुनिया को नुकसान हुआ है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...