कोरोना नियमों के उल्लंघन पर निजी स्कूल प्रबंधन पर मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

कुल्लू,आदित्य

जिला मुख्य जिला मुख्यालय स्थित नजदीक अस्पताल चल रहे में चल रहे एक निजी स्कूल प्रबंधन पर कोरोना नियमों के उल्लंघन पर कुल्लू पुलिस ने मामला दर्ज किया है। वहीं इस मामले की जांच की जा रही है। निजी स्कूल प्रबंधन के द्वारा स्कूल परिसर के भीतर ही होली के दिन पार्टी करते हुए कुछ फोटो शेयर किए गए थे।

जिनमें कुछ व्यक्ति बीयर की बोतल हाथ में पकड़े हुए नजर आ रहे हैं। वही इस फोटो के सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद लोगों ने भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है तथा शिक्षा के मंदिर में इस तरह की हरकतों को अनुचित करार दिया है। बताया जा रहा है कि होली के अवसर पर स्कूल प्रबंधन ने स्टाफ के साथ मिलकर होली उत्सव का आयोजन किया था। वहीं प्रदेश सरकार के द्वारा किसी भी तरह के आयोजन पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है।

सोशल मीडिया में फोटो वायरल होने के बाद कुल्लू पुलिस भी हरकत में आ गई और उन्होंने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसपी कुल्लू गौरव सिंह का कहना है कि कुल्लू पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है और कोरोना के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...