शिमला चश्मा ले जाता और खाने की चीज लेने के बाद ही वापस करता था, ऐसे पकड़ में आया वो ब्लैकमेलर बंदर

--Advertisement--

Image

शिमला, जसपाल ठाकुर

शिमला घूमने आने वाले सैलानियों का वो चश्मा उठा ले जाता था और जब तक उसे कुछ खाने का सामान नहीं दिया जाता था, तब तक वो चश्मा वापस नहीं करता था। उसकी शिकायतें भी हुई, परंतु वह पकड़ में नहीं आ पा रहा था। आखिरकार मंगलवार को वन जीव विभाग ने उस ब्लेकमेलर मंदिर को पकड़ ही लिया।

यह बंदर शिमला के डीसी आॅफिस के बाहर डेरा जमाए हुए था। जी, हां हिमाचल प्रदेश वन विभाग के वन्यजीव विंग ने एक ऐसे बंदर को पकड़ा है, जो आए दिन लोगों को ‘ब्लैकमेल’ करता था। शातिर बंदर आए दिन सैलानियों और स्थानीय लोगों के चश्मे छीनकर ले जाता था। जब कोई उसे खाने-पीने का सामान देता था, तभी लौटाता था।

खैर, अब इस उत्पाती बंदर को विभाग ने पकड़ लिया है। इससे लोगों को राहत मिलेगी। यह बंदर उपायुक्त कार्यालय के पास डेरा जमाए हुए था। यहां से गुजरने वाले लोगों के कंधे पर चढ़ जाता और चश्मा उतारकर भाग जाता। जब तक इसे खाने-पीने की चीजें न दी जातीं, यह तब तक चश्मा नहीं छोड़ता था।

लोगों ने वन्य जीव विभाग को इसकी शिकायत की। रेंज अफसर प्रमोद गुप्ता की अगुवाई वाली टीम जब मौके पर पहुंची तो इस बंदर को पकड़ने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कई घंटे तक कर्मचारी इसे आइसक्रीम से लेकर नमकीन, बिस्किट तक के पैकेट खाने के लिए देते रहे, लेकिन यह छत से नहीं उतरा।

अंत में विभाग ने ट्रैंक्यूलाइजर गन से इसे बेहोश कर पकड़ा। अब इसे टूटीकंडी स्थित चिड़ियाघर में रखा है। नसबंदी और कुछ दिन निगरानी के बाद इसे वापस छोड़ा जाएगा। वन्यजीव विभाग के डीएफओ कृष्ण कुमार ने बताया कि लोगों की शिकायत पर इसे पकड़ा है। वन्यजीव विभाग का मानना है कि यह बंदर जाखू मंदिर क्षेत्र से यहां पहुंचा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...