पंचायत में कोरोना महामारी को रोकने के लिए उठाया सराहनीय कदम

--Advertisement--

Image

दुराना,राजेश कुमार

ग्राम पंचायत भटेड डोल- कोरोना महामारी से बचाव के लिए पंचायत में लोगों के घर-घर तथा सार्वजनिक स्थानों जैसे पंचायत घर,स्कूल,डाकघर,करियाना की दुकानें, फोग सैनिटाइजर का छिड़काव किया गया और लोगों को जागरूक किया गया ।पूर्व प्रधान वीना राणा और वीरेंद्र राणा की अध्यक्षता में यह सराहनीय काम हुआ।

कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है इसके चलते गांवों में भी इस बीमारी को रोकने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है साथ साथ लोगों को सन्देश दिया कि सामाजिक दूरी बनाए रखें मास्क का प्रयोग करें अपने आसपास सफाई का भी ध्यान रखें जिससे ग्राम पंचायत में इस कोरोना महामारी का प्रभाव ना पड़ेे।

पंचायत सैनिटाइजर के लिए पंचायत पूर्व प्रधान वीना राणा , वीरेंद्र राणा स्वरूप सिंह , आर्यवीर ,युवक मंडल के सदस्य और गांव तालियाल के गांव वासियों के सहयोग से वार्ड नं 2 वार्ड 1 व दुराना बाजार को फोग सैनिटाइज किया गया।

इसमें सुजान धीमान ,आदर्श ,नवनीत ने छिड़काव में भूमिका निभाई जिसमें सभी ने बढ़चढ़कर हिस्सा लिया, और जब लोगो की इस बारे में प्रतिक्रिया ली तो लोगों ने इसे सराहनीय कदम बताया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...