पंचायत पलौहड़ा के गगेहड़ में सांप के डसने से महिला की मौत

--Advertisement--

Image

ज्वाली – शिबू ठाकुर

उपमंडल ज्वाली के अधीन पंचायत पलौहड़ा के गांव गगेहड़ में एक महिला की सांप के डसने से मौत होने का समाचार प्राप्त हुआ है। मृतिका की पहचान सीमा बीबी (45) पत्नी नेक आलम निवासी गगेहड़ के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार महिला सीमा बीबी शनिवार शाम को खाना बनाने का कार्य कर रही थी कि इसी दौरान उसे सांप ने डस लिया।

महिला को उसकी पुत्रियां व पुत्र मंदिर में ले गए तथा वहां पर महिला की तबीयत ठीक हो गई। घर में पहुंचकर महिला जैसे ही दूध पीने लगी तो अचानक से गिर गई जिससे उसकी मौत हो गई।

महिला के पति की मौत वर्ष 2010 में हो गई थी तथा उसकी तीन बेटियां व एक बेटा है। बड़ी बेटी दिलखुरशाद (22) की शादी हो गई है जबकि अन्य अभी पढ़ाई करते हैं।

बड़ी बेटी की शादी हो गई है जबकि अन्य दो बेटियों शिवानी (17), निर्जला (13) व बेटे शाहदीन (15) का पालन-पोषण महिला करती थी। अब बच्चों का कोई सहारा नहीं है। बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है तथा उनका रो-रो कर बुरा हाल है।

पंचायत उपप्रधान राजिंन्दर जरियाल ने कहा कि महिला काफी निर्धन परिवार से थी। उन्होंने प्रशासन से गुहार लगाई है कि उक्त पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...