पंचायत द्वारा घटिया निर्माण सामग्री लगाने का मामला उजागर, शिकायत करने पर प्रधान द्वारा डराया धमकाया जा रहा

--Advertisement--

बोले ग्रामीण, सभी कार्यों की हो जाँच, विकास खण्ड अधिकारी के आदेशों पर कार्य हुआ बंद की जा रही जांच।

ज्वाली – शिवू ठाकुर

ज्वाली के अंतर्गत पंचायत वेहिपठियार में पंचायत प्रधान अपनी मनमानी और तानाशाही रवैए से गरीबों के पैसे को यानी सरकारी धनराशि का दुरुपयोग कानून को ताक में रखकर धडल्ले से उड़ा रहे है।

यूं है मामला

ग्राम पंचायत बेहि पठियार में पंचायत द्वारा निर्माण कार्य मे घटिया निर्माण सामग्री लगाने को लेकर स्थानीय वाशिन्दों ने मोर्चा खोल दिया है। आपको बता दें कि पठियार हरिजन बस्ती के लिए 300 मीटर एम्बुलेंस रोड़ बनाने का कार्य किया जा रहा था लेकिन पंचायत द्वारा निर्माण कार्य खड्ड का घटिया क्वालिटी के रेत व बजरी का प्रयोग किया जा रहा था।

वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि इस कार्य की शिकायत विकास खण्ड अधिकारी नगरोटा सुरियाँ व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर भी शिकायत कर चुके है। उन्होंने कहा की शिकायत के बाद भी पंचायत द्वारा धड़ल्ले से घटिया सामग्री को प्रयोग में लगाकर सरकारी खजाने को चुना लगाने का काम किया जा रहा हैं।

वहीं स्थानीय वासी मांगो राम,विजय सिंह,केवल सिंह,अंकुश,अशुभ, अविनाश,सुदेश कुमारी,कांता देवी, त्रिशलादेवी ने जिला पंचायत अधिकारी से मांग की है कि इसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए ओर आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही अमल में लाई जाए।

बीडीओ नगरोटा सुरियां शाम सिंह के बोल 

जब इस बारे में बीडीओ नगरोटा सुरियां शाम सिंह से बात हुई तो, उन्होंने कहा कि मुझे इस काम की शिकायत मिली है। इसकी जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...