नेहरू युवा केंद्र संगठन की राष्ट्रीय स्वयंसेवी अनीता देवी की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया गया

--Advertisement--

Image

भटियात-भूषण गुरुंग

जिला युवा अधिकारी श्री विवेक कुमार के निर्देशानुसार स्वच्छता पखवाड़ा जो कि 1 अगस्त 2021 से 15 अगस्त 2021 तक मनाया जाएगा| इसमें स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे, पेयजल स्त्रोतों की सफाई की जाएगी , आंगनवाड़ी केंद्र , स्कूल,स्वास्थ्य केंद्र ,पंचायत घरों में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे|

पौधरोपण कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं और आगे भी युद्ध स्तर पर पौधारोपण कार्यक्रम इस महीने होता रहेगा| भटियात ब्लॉक की नेहरू युवा केंद्र संगठन की राष्ट्रीय स्वयंसेवी अनीता देवी की अगुवाई में भटियात ब्लॉक की ग्राम पंचायत खदेट में स्वच्छता अभियान चलाया गया|

इस मौके पर पेयजल स्त्रोतों की सफाई की गई टैंक के परिसर के पास बिखरी प्लास्टिक को ठिकाने लगाया गया गांव के लोगों ने भी सहयोग दिया। इस मौके पर अनीता देवी ने कहां स्वच्छता ही धर्म है और सभी लोग अपने घरों के आसपास साफ सफाई रखें ताकि बीमारियों से निजात मिल सके और पर्यावरण स्वच्छ बन सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...