नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने खोया मानसिक संतुलन

--Advertisement--

Image

कांगड़ा – राजीव जसवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सचिव वीरेंद्र चौधरी तथा प्रदेश प्रवक्ता उमेश दत्त ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं। जहां कांग्रेस के भीतर ही उनको अपने ही पार्टी के लोगों से कड़े विरोध का सामना करना पड़ रहा है, वहीं वह अपने आप को सुर्खियों में रखने के लिए अनाप-शनाप बयान बाजी प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के विरुद्ध कर रहे हैं जो तथ्य हीन है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी डूबता हुआ जहाज है और कोई भी व्यक्ति इन दिनों कांग्रेस के नेताओं की बातों को ध्यान वह तवज्जो नहीं देता है इसलिए सनसनी फैलाने और भ्रामक प्रचार करने तथा लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए वह तथ्यहीन बयान बाजी कर रहे है।

भाजपा नेताओं ने कहा कि कांग्रेस केंद्र से प्रदेश स्तर तक भ्रष्ट नेताओं की पार्टी बन चुकी है जहां उनका राष्ट्रीय नेतृत्व भ्रष्टाचार के संगीन मामलों में कटघरे में खड़ा है वहीं हिमाचल प्रदेश के कई पूर्व कांग्रेसी नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे हैं। आज हिमाचल प्रदेश की जनता कांग्रेस का चाल चरित्र भलीभांति पहचानती है और 2022 के चुनावों में कांग्रेस को देश विरोधियों को समर्थन देने के कारण एक बार फिर भारी हार का सामना करना पड़ेगा।

वीरेंद्र चौधरी व उमेश दत्त ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री झूठ बोल नैतिकताहीन बयान बाजी कर प्रदेश की जनता को गुमराह करने का असफल प्रयास कर रहे हैं जिसमें वह अपनी छवि को खराब कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने कहा कि मुकेश अग्निहोत्री तथ्यहीन व नैतिकताहीन व्यानबाजी बंद कर प्रदेश की जनता को गुमराह करना छोड़े अन्यथा भारतीय जनता पार्टी का विरोध सहने के लिए तैयार रहें।

वीरेंद्र चौधरी, उमेश दत्त ने मुकेश अग्निहोत्री को चेतावनी देते हुए कहा कि वह प्रदेश की जनता से माफी मांगे अन्यथा भारतीय जनता पार्टी पुरजोर तरीके से उनका विरोध करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...