नेता प्रतिपक्ष का मुख्यमंत्री पर तंज, एयरपोर्ट की एक ईंट नहीं लगवा पाए सीएम

--Advertisement--

Image

नेता प्रतिपक्ष का जयराम ठाकुर पर तंज, कर्ज कम करने को प्रयास करें मुख्यमंत्री

ऊना – अमित शर्मा

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहते हैं पूर्व में बड़े नेताओं ने प्रदेश के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन सच यह है कि जयराम ठाकुर पिछले साढ़े चार साल में मंडी में हवाई अड्डे के लिए एक ईंट तक नहीं लगा पाए हैं। यह बात नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने ऊना में जारी एक वक्तव्य में कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर प्रदेश के कर्ज को कम करने व हिमाचल प्रदेश में नेशनल हाईवे बनाने के लिए प्रयास करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर महंगाई, बेरोजगारी व भ्रष्टाचार के मसले पर जनता को जबाव देने की हिम्मत दिखाएं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार के कार्यकाल को नौकरियां के बिकने, कोरोना काल में भ्रष्टाचार, युवाओं को बेरोजगारी का दंश देने, व्यापारियों के व्यापार ठप पडऩे, संकट के दौर में जनता कोई मदद न देने व प्रदेश में खनन से लेकर नशा माफिया के पनपने के लिए याद किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश के गठन में पूर्व सीएम स्व. यशवंत सिंह परमार व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का अहम योगदान रहा है। वहीं, प्रदेश के विकास में पूर्व सीएम स्व. वीरभद्र सिंह के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का यह बयान की बड़े नेताओं ने प्रदेश में कभी कुछ नहीं किया, प्रदेश की जनता को कभी स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा कि पहली दफा कोई मुख्यमंत्री अपनी ही पार्टी के प्रदेश में पूर्व में रहे मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को नकार रहा है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में गगल, भुंतर व शिमला में एयरपोर्ट पूर्व की सरकारों ने ही बनाए हैं। प्रदेश में सीमेंट के उद्योग पूर्व सरकारों ने ही लगाए। हिमाचल प्रदेश को देश का फार्मा हब पूर्व की सरकारों द्वारा ही बनाया गया।

सरकार को उखाड़ फेंकेगी जनता

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता जयराम सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। कि प्रदेश में पूर्ण बहुमत के साथ कांगे्रस की सरकार सत्ता में आएगी व प्रदेश के संशाधनों का प्रयोग राज्य की जनता के हितों में किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...