नूरपूर पुलिस की छन्नी, भदरोया, व गंगथ में बड़ी रेड, 22 हजार मिलीलीटर कच्ची लाहन की नष्ट

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा

पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीम नशा माफिया के खिलाफ छन्नी, भदरोया, व गंगथ मे बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई।

पुलिस थाना नूरपुर के अधीन मुकाम पुरानी गंगथ मे सुरेन्द्र कुमार पुत्र ओम प्रकाश निवासी पुरानी गंगथ, जिला कांगड़ा के रिहायशी मकान मे छापामारी करके 5 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। जिस पर सुरेन्द्र कुमार के खिलाफ नूरपुर थाना मे आबकारी अधिनियम के अधीन मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफतार किया गया है।

आगामी कार्यवाही अमल मे लाई जा रही है। इसके साथ ही सुरेन्द्र कुमार के मकान से बरामद 200 लीटर कच्ची लाहन को बरामद करके नष्ट किया गया है। एक अन्य मामले मे गाँव पदौड. मे भी 200 लीटर कच्ची लाहन को बरामद करके भी नष्ट किया गया है।

इसके अलावा जिला पुलिस नूरपुर द्वारा थाना ड़मटाल के अधीन मुकाम छन्नी और भदरोया मे कुल 22000/- लीटर कच्ची लाहन को बरामद करके नष्ट मे सफलता प्राप्त की है । भविष्य मे भी नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...