नूरपुर: ससुराल पक्ष पर बेटी को मारने का लगाया आरोप

--Advertisement--

Image

ससुराल पक्ष पर बेटी को मारने का लगाया आरोप, पिता ने लगाया आरोप की बेटी को बार-बार किया जा रहा था तंग, ससुराल पक्ष बेटी से पैसे की कर रहे थे मांग-मृतक का पिता, पुलिस प्रशासन से की उचित कार्यवाही की मांग

नूरपुर, देवांश राजपूत

पंजाब जुगयाल के रहने वाले बाबू राम अपनी मृतक लड़की के ससुराल पक्ष पर आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष ने उनकी बेटी शालू देवी उम्र 28 बर्ष को जान से मार डाला है।शालू की शादी लगभग 11 बर्ष पहले खेल पंचायत के तरसेम से हुई थी।मृतक शालू के दो बेटे बड़ा बेटा 10 बर्षीय व छोटा बेटा 5 बर्षीय हैं।

मृतक महिला के पिता बाबू राम ने बताया कि मेरी बेटी शालू का पति पहले भी झगड़ा करता रहता था। मैंने पहले भी इनका फैसला करवाया था। मेरी बेटी के पति ने पिछले मंगलवार जगह खरीदी थी और मेरी लड़की से पैसे मांग रहा था और कह रहा था की अपने पिता से पैसे मांग कर ला।बाबू राम ने कहा कि मेरी बेटी शालू ने कहा कि मेरे माता-पिता गरीब हैं वो पैसे कहां से देंगे।बाबू राम ने आरोप लगाया कि इस बात को लेकर तरसेम ने मेरी बेटी को मार डाला है।

हमे चाहिए इंसाफ,ससुराल पक्ष को किया जाए गिरफ्तार-लक्की(मृतक का भाई)

मृतक शालू के भाई लक्की ने बताया कि कल शाम को मुझे फोन आया था कि तुम्हारी बहन ने जहर खा लिया है। मैंने जब पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया तो उन्होंने कहा कि इसका किसी लड़के के साथ अफेयर चला हुआ था इसलिए हुआ है और आप आकर इसे ले जाओ और अपने माता-पिता को भी साथ ले आना।

मैं कड़वाल में काम करता हूं। मैं शाम को अस्पताल आया तो अपनी बहन को देखा और अस्पताल के डाक्टरों ने कहा कि इसे टांडा मैडिकल कॉलेज ले जाना पड़ेगा। क्योंकि यह सीरीयस है ।जब हम इसको लेकर टांडा अस्पताल जा रहे थे तो रास्ते में इनकी मौत हो गई।लक्की ने कहा कि हमारी यही मांग है कि हमारे साथ इन्साफ किया जाए और जब तक बहन के सुसराल पक्ष को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक हम न तो पोस्टमार्टम होने देंगे न ही अपनी बहन के शव को ले जाने देंगे ।

क्योंकि कुछ दिन पहले यह ढेड लाख रुपये मांग रहे थे जो कि इन्होंने जमीन खरीद रखी थी उसी वजह से इसने हमारी बहन को मारा है।

पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर मामले की छानवीन शुरू कर दी है।शव का पोस्टमार्टम करवा कर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...