नूरपुर में 303 पेटी अंग्रेजी-देशी दारू-बीयर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए गए अभियान के तहत नशा माफिया पर कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना के तहत पड़ते क्षेत्र में एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब बरामद की है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न के बोल 

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस थाना नूरपुर के तहत पड़ते क्षेत्र के सांझी पुल पर नशा माफिया के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जतिन पाल निवासी गांव सिलोड़ी चौपाल जिला शिमला व राकेश कुमार गांव डुगनी पालमपुर कांगड़ा के कब्जे से उनके ट्रक से 271 पेटी देसी शराब, 27 पेटी अग्रेजी शराब व पांच पेटी बीयर बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध पुलिस थाना नूरपुर में आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है। उपरोक्त अभियोग में नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि जिला पुलिस नूरपुर का नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...