नूरपुर ने दरगेला को हराकर जीता कबड्डी का खिताब

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां 

हनुमान युवा क्लब चंबी के प्रधान एकांश, आशुतोष, अक्षय रिहालिया, अभी , साहिल,दिव्यांश, आदि अन्य युवाओं द्वारा चंबी मैदान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता करवाई। जिसमें एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता के समापन पर स्थानीय कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि ओर सूबेदार राय सिंह बिशेष अतिथि के रूप में शिरकत की।

इस प्रतियोगिता में लगभग 10 टीमो ने भाग लिया। फाइनल मैच नूरपुर ओर दरगेला के बीच में कड़ा मुकाबला हुआ।मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ओर बिशेष अतिथि रिटायर सूबेदार राय सिंह ने विजेता टीम नूरपुर को 5100 सो रुपये ओर उप विजेता टीम दरगेला को 3100 सो रुपये ओर ट्राफी दे कर सम्मानित किया।

मुख्यातिथि केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कबड्डी खेल रोमांच का खेल है। इसमें युवाओं को अपनी ताकत के साथ साथ बुद्घिमता का भी प्रदर्शन करना होता है। युवाओं को ऐसी प्रतियोगिताओं में अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करनी चाहिए। इससे न सिर्फ उनकी शारीरिक क्षमता में वृद्घि होगी, बल्कि उनकी बौद्घिक क्षमता में भी विस्तार से होता है। खेल हमेशा एकजुट रहने व संघर्ष करने की प्रेरणा देता है, जो युवा पीढ़ी के लिए जरूरी भी है।

उन्होंने आयोजन क्लब की सराहना की। कहा कि हमें ऐसे आयोजन करके युुवाओं को समय-समय पर ऐसे प्लेटफार्म मुहैया कराना चाहिए, जिससे वह अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर खेल के क्षेत्र में अपना भविष्य भी बना सकें। उन्होंने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया।

इस अबसर पर प्रदेश कांग्रेस सचिव नवनीत शर्मा,पूर्व ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुशील शर्मा,सोशल मीडिया ब्लॉक् कांग्रेस प्रभारी विनय ठाकुर,विपुल पटाकू,सुरेश कुमार ,विशाल कुमार आदि गणमान्य ब्यक्ति मोजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...