नूरपुर: डॉ. अरूण कुमार भारद्वाज ने संभाला महिला रोग विशेषज्ञ का कार्यभार 

--Advertisement--

Image

नूरपुर -देवांश राजपूत 

 

डॉ. अरूण कुमार भारद्वाज ने सोमवार को सिविल अस्पताल नूरपुर में महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। सिविल अस्पताल नूरपुर में पिछले करीब एक वर्ष से महिला रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त चल रहा था जिससे महिला रोगियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

 

वन मंत्री राकेश पठानिया के प्रयास से आज डॉ. अरूण कुमार भारद्वाज ने महिला रोग विशेषज्ञ के रूप में अपना कार्यभार संभाल लिया। डॉ. अरूण कुमार भारद्वाज ने बताया कि नूरपुर अस्पताल में महिलाओं की नार्मल व सिजेरियन डिलीवरी के इलावा महिलाओं के अन्य रोगों का उपचार शुरू हो गया है। वहीं अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ तैनात होने से महिलाओं ने भी राहत की सांस ली है।

पंचायत समिति की चेयरमैन कुसुम देवी,  जिला परिषद सदस्य अर्पणा देवी,  नगर परिषद की उपाध्यक्ष रजनी महाजन,  पार्षद मीनाक्षी देवी व शिवानी शर्मा के इलावा महिला मोर्चा की अध्यक्ष दीक्षा पठानिया व महिला आईटी मोर्चा की संयोजक अंजलि शर्मा सहित अन्य महिला नेत्रियों ने नूरपुर अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ तैनात करने के लिए स्थानीय विधायक एवं वन मंत्री राकेश पठानिया का आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...