नूरपुर क्षेत्र में फ़ूड प्रोसैसिंग उद्योगों की स्थापना की मांग

--Advertisement--

नूरपुर – स्वर्ण राणा 

काँगड़ा के लोकसभा सदस्य डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण मन्त्री श्री चिराग पासवान से काँगड़ा जिला के नूरपुर क्षेत्र में फ़ूड प्रोसैसिंग उद्योगों की स्थापना की मांग की है।

उन्होंने संसद में नियम 377 के अन्तर्गत बोलते हुए कहा की नूरपुर क्षेत्र बागवान बहुल क्षेत्र है जहां आम ,लीची किनु और अमरुद फसलों की अत्याधिक पैदाबार होती है।

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश में आम , लीची और अमरुद फलों का सर्वाधिक उत्पादन काँगड़ा जिला में रिकॉर्ड किया जाता है तथा ऑफ सीजन आम की पैदाबार सर्वाधिक नूरपुर में रिकॉर्ड की जाती है।

उन्होंने बताया की काँगड़ा जिला का सर्वाधिक क्षेत्र फल उत्पादक है और इसमें नूरपुर की अहम भूमिका है। डॉक्टर राजीव भारद्वाज ने कहा की नूरपुर क्षेत्र में फ़ूड प्रोसैसिंग उद्योगों की स्थापना से बागबानों को उनकी उपज के आकर्षक मूल्य मिलेंगे जिससे किसान खुशहाल होंगे और क्षेत्र में आर्थिक क्रान्ति की शुरुआत होगी। उन्होंने केन्द्रीय मन्त्री से इस दिशा में तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट: एयरोसिटी प्रभावितों को कितना मिलेगा मुआवजा? CM के समक्ष पहुंचा मामला

हिमखबर डेस्क  कांगड़ा जिला में गगल एयरपोर्ट के समीप प्रस्तावित...

लोकतंत्र की अनूठी मिसाल, सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनी गई एक और पंचायत

हिमखबर डेस्क  जिला सिरमौर में पंचायत चुनावों को लेकर भाईचारे...

हिमाचल में भाजपा ने उतारे जिला परिषद प्रत्याशी, किस वार्ड से किसे उतारा मैदान में? पूरी सूची

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं स्थानीय शहरी...