नूरपुर के सदवां में दो गुटों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, एक घायल

--Advertisement--

पुलिस ने गिरफ्तार किए तीन लोग

नूरपुर – स्वर्ण राणा

नूरपुर के सदवां गांव में गत बुधवार रात को दो गुटों के बीच हुई मारपीट व खूनी संघर्ष में बलजिंद्र निवासी ममूह गुरचाल की मौत हो गई व उसका एक साथी सुनील निवासी गुरचाल घायल हो गया। सुनील ने इस घटना की तुरंत जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने इस बारे हत्या का मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

एसपी नूरपुर अशोक रत्न के बोल

एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि झड़प की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। इस झड़प में गंभीर रूप से घायल बलजिंद्र की अस्पताल ले जाते हुए मृत्यु हो गई, जबकि एक अन्य युवक सुनील निवासी गुरचाल घायल हो गया, जिसे नूरपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कालेज रैफर कर दिया गया है।

आपसी विवाद के चलते दोनों गुटों में झड़प हो गई व एक गुट ने डंडे-लाठियों से बलजिंद्र व सुनील पर हमला कर दिया। बुधवार रात करीब साढ़े तीन बजे तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में यह मामला आपसी रंजिश का लग रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...