निजी अस्पताल में कपड़े बदल रही नर्स का डॉक्टर ने बनाया वीडियो, गिरफ्तार

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर

हिमाचल प्रदेश से एक शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां कसौली के एक निजी अस्पताल में एक डॉक्टर द्वारा कपड़े बदल रही नर्स का वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। नर्स की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और आरोपित डॉक्टर को गिरफ्तार कर लिया।

मामला कसौली के धर्मपुर क्षेत्र के तहत आने वाले एक नामी निजी अस्पताल से सामने आया है। जहां कपड़े चेंज कर रही नर्स का डॉक्टर ने वीडियो बना लिया। भनक लगते ही नर्स ने इसकी शिकायत पुलिस को सौंपी।

उधर, एएसपी अजय कुमार राणा ने पुष्टि करते हुए बताया कि एक डॉक्टर द्वारा नर्स का आपत्तिजनक वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। वहीं आरोपी के मोबाइल को जांच के लिए भेजा जा रहा है। फ़िलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...