नालागढ़ के भुड में पोषण आहार पर एक दिवसीय शिविर आयोजित

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा नालागढ़ उपमण्डल के भुड में पोषण आहार पर आज एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी नालागढ़ एन.आर. नेगी ने की।

एन.आर. नेगी ने कहा कि शिविर में उपस्थित महिलाओं को एक हजार सुनहरे दिनों में बच्चों को दिए जाने वाले पोषण आहार के विषय पर जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि शिविर में महिलाओं को बताया गया कि 06 माह से अधिक आयुवर्ग के बच्चो किस प्रकार का पोषण आहार, मात्रा इत्यादि दी जानी चाहिए।

शिविर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पोषण आहार के विषय पर गीत-संगीत के माध्यम से लोगों को विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर में लगभग 100 महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर वृत्त पर्यवेक्षिका भुड उर्मिला धीमान ने लोगों को पोषण के बारे में जागरूक किया। खण्ड समन्वयक नालागढ़ हीना शर्मा ने पोषण के विषय में अवगत करवाया।

मिशन शक्ति की ज़िला समन्वयक रेनू शर्मा ने मिशन शक्ति के बारे में जानकारी दी और महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर लोगों को जागरूक करने के लिए पोषण रैली भी निकाली गई।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...