नालागढ़: कंपनी में दर्दनाक हादसा,19 वर्षीय कामगार को ऐसे मिली खाैफनाक मौत, परिजनों ने उद्योग प्रबंधन पर लगाए आरोप

--Advertisement--

नालागढ़ – रजनीश ठाकुर

किरपालपुर स्थित ट्रांसफार्मर बनाने वाली एक कंपनी में कामगार की करंट लगने से मौत हो गई है। पुलिस ने कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार यूपी के जिला बागपत के दतनगर गांव का दिपांशु (19) किरपालपुर में ट्रांसफार्मर बनाने वाली कंपनी में काम करता था।

पुलिस के अनुसार कंपनी में रखरखाव का कार्य चला हुआ था। दिपांशु भी टीम के साथ था। दिपांशु पानी लेने जा रहा था कि जाते समय वह किसी मशीन से टच हो गया जिससे उसे करंट लग गया।

दिपांशु ने रबड़ के जूते पहने हुए थे, जिससे हल्का करंट लगने के बाद वह छूट गया लेकिन झटका लगते ही वह गिर गया और उसके पांव दोबारा मशीन में टच हो गए। इससे वह फिर से करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

डीएसपी फिरोज खान के बोल 

डीएसपी फिरोज खान ने बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया। मृतक का भाई भी इसी कंपनी में काम करता है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

परिजनों ने उद्योग प्रबंधन पर लगाए आरोप

मृतक के परिजनों ने उद्योग प्रबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि 2 अक्तूबर को छुट्टी वाले दिन भी उद्योग में काम पर बुलाया गया।

उद्योग प्रबंधन द्वारा कार्य के दौरान मजदूर को कोई भी सुरक्षा उपकरण उपलब्ध नहीं करवाए गए थे। इस कारण उसकी सुरक्षा में चूक होने और उद्योग प्रबंधन की लापरवाही के कारण मजदूर की मौत हो गई है।

मृतक के परिजनों ने पुलिस से उद्योग प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...