नाबालिग को बेहोश कर बनाया हवस का शिकार,अश्लील फोटो वायरल करने दी धमकि

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल के बिलासपुर में एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। यहां युवक ने नाबालिग को बेहोश कर अपनी हवस का शिकार बना दिया। इतना ही नहीं नाबालिग की अश्लील फोटो खींचकर उसे वायरल करने की धमकियां भी देने लगा।

जानकारी के मुताबिक कोटकहलूर पुलिस थाना में युवक के विरूद्ध पोक्सो एक्ट व भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत मामला दर्ज किया है। संबंधित शिकायत एक नाबालिगा द्वारा थाना पंचकूला में दर्ज करवाई थी। मामला बिलासपुर जिले के नयनादेवी से संबंधित होने के कारण पंचकूला पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामला थाना कोटकहलूर को स्थानांतरित कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में नाबालिगा ने कहा है कि वह पंचकूला की रहने वाली है। 11 अक्तूबर को वह अपने परिवार के साथ माता के दर्शनों के लिए नैना देवी आई थी। नैनादेवी में उसे अपनी जान-पहचान का एक युवक मिला। पीड़िता का आरोप है कि उस दिन शाम को जब वह अपने घर वापस आ रही थी तो संबंधित युवक ने उसे एक डिस्पोजल गिलास में पीने के लिए पानी दिया। जिसे पीने के बाद वह बेहोश हो गई और जब उसे रात को 2 बजे होश आया तो उसने अपने आपको नग्र अवस्था में पाया तथा उस समय उसके साथ संबंधित व्यक्ति भी बिस्तर पर मौजूद था।

पीडि़ता का आरोप है कि संबंधित युवक ने उसे कहा कि आज से वह उसकी पत्नी है और यदि कोई कुछ पूछेगा तो कहना कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ आई है। वहीं उसने यह भी धमकी दी कि यदि ऐसा न किया तो वह उसके अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।

पीडि़ता ने कहा है कि उसने आरोपी को बताया कि वह नाबालिग है तथा उसकी कहीं और शादी की बात हो गई है और बालिग होते ही उसकी वहां पर शादी हो जाएगी। जिस पर संबंधित युवक ने कहा कि उसे उसके साथ ही शादी करनी पड़ेगी नहीं तो वह उसे बदनाम कर देगा और उसकी शादी नहीं होने देगा।

डीएसपी नयनादेवी पूर्ण चंद ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले की छानबीन सब इन्सपैक्टर हरीश कुमार द्वारा की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नन्हे बच्चों ने बिखेरे रंग, डीएवी गोहजू में मनाया गया रेड डे, मदर्स डे, और रवींद्रनाथ टैगोर जयंती

शाहपुर - नितिश पठानियां डीएवी पब्लिक स्कूल गोहजू के प्री-प्राइमरी...

कांगड़ा में 6 साल के बच्चे को अगवा करने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के देहरा बस...

दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरा बुलडोजर…उड़े परखच्चे; चालक की मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में गुरूवार को...

दर्दनाक हादसा, स्कूल से लौट रहे 4 साल के बच्चे को बाइक ने मारी टक्कर…मौत

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के बंगाणा उपमंडल...