नहीं रहे हिमुडा के उपाध्यक्ष व हिमाचल के पूर्व मंत्री प्रवीण शर्मा

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

हिमुडा के उपाध्यक्ष, पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार प्रवीण शर्मा का निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। वीरवार  सुबह ऊना के अंब स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 2 बजे किया जाएगा।

65 वर्ष की आयु में प्रवीण शर्मा ने दुनिया को अलविदा कर दिया। पूर्व धूमल सरकार में वर्ष 1998 से 2003 तक वह खेल और आबकारी एवं कराधान मंत्री रहे थे। वह ऊना जिला के अम्ब के रहने वाले थे। प्रवीण शर्मा प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष भी थे। भाजपा ने उनके अकस्मात निधन पर दुख जताते हुए इसे पार्टी के लिए बहुत बड़ी क्षति बताया है।

प्रवीण शर्मा लंबे समय तक ऊना जिला में भाजपा के मजबूत ध्वजवाहक रहे हैं। उनके निधन से जिला ही नहीं, अपितु प्रदेश को एक योग्य नेता की कमी महसूस होगी। वह राजनीति के मंझे हुए खिलाड़ी रहे। आपातकाल के दौरान प्रवीण शर्मा जेल में भी रहे थे। विगत वर्ष नवम्बर माह में प्रवीण शर्मा के पिता का निधन हुआ था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...