नहीं रहे समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव, मेदांता अस्पताल मेें ली अंतिम सांस

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली

समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। वह पिछले करीब डेढ़ माह से अस्पताल में भर्ती थे। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और वह वेंटिलेटर पर थे।

श्री यादव के पुत्र एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह जानकारी दी कि मेरे आदरणीय पिता जी और सबके नेता जी नहीं रहे-श्री अखिलेश यादव। केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री रह चुके श्री यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई में हुआ था।

वह इस समय मैनपुरी से सांसद थे। श्री यादव तीन बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रहे। उनके निधन से सियासत में शौक की लहर दौड़ गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...