नहीं किया था स्कूल की छुट्टियों का काम, बचने के लिए रचा किडनैपिंग का ड्रामा, ऐसे हुआ पर्दाफाश

--Advertisement--

बिलासपुर, 02 अगस्त – सुभाष चंदेल

आपने हमेशा देखा होगा, बच्चे स्कूल का होमवर्क न करने पर अध्यापकों के डर से बहाने बनाते है। हिमाचल प्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां बच्चे ने अजीबो गरीब बहाना बनाकर अध्यापकों को ही डरा दिया। मामला बिलासपुर जनपद का है।

क्लास टीचर के होमवर्क के बारे में पूछने से पहले ही छात्र ने अपहरण का किस्सा सुना डाला। बरसात की छुट्टियों में स्कूल का कार्य न करने पर छात्र ने अपने अपहरण की कहानी रच दी। कहानी भी ऐसी, जिसे सुनकर छात्र के पिता सहित पुलिस की सांसें भी फूल गई।

थाना कोट में आठवीं कक्षा के छात्र ने अपनी अगवा होने की कहानी बताई, सुनने वालों के पैरों तले से जमीन खिसक गई। छात्र ने कहा कि दो नकाबपोश युवकों ने कुछ सुंघा कर उसे अगवा कर लिया और मोटरसाइकिल पर ले गए। काफी दूर जाकर जब वह जाम में रुके तो उसे होश आया। इसके बाद वो उनके चंगुल से भाग निकला।

ऐसी कहानी छात्र ने घरवालों को भी सुनाई। परिजनों ने पुलिस थाना कोट में सूचना दी, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया। छात्र की किडनैपिंग को लेकर हर जगह पुलिस कार्यप्रणाली पर प्रश्न उठाए जाने लगे, लेकिन जब पुलिस ने गहनता से छानबीन की और सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो सारी कहानी झूठी साबित होने लगी।

थोड़ी देर पूछताछ के बाद बच्चे ने खुद झूठी कहानी पर मोहर लगा दी। जांच में ये सामने आया कि हिमाचल प्रदेश में बरसात की एक महीने की छुट्टियां स्कूलों में हुई थी, 31 जुलाई से फिर स्कूल शुरू हुए, लेकिन स्कूल का होमवर्क न करने पर डांट से बचने के लिए छात्र ने खुद की किडनैपिंग की कहानी बना डाली, जो पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...