नशे में धुत्त युवक की करतूत, पहले डिपो होल्डर से किया झगड़ा फिर घर में घुसकर कर डाली ये हरकत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

डुगीलग इलाके में एक युवक ने नशे में धुत्त होकर पहले झगड़ा किया और फिर शिकायतकर्ता के घर में घुसकर 50 हजार रुपए चाेरी कर लिए।

पुलिस ने आरोपी को सदर थाना में तलब किया। पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी कई बार उनके साथ लड़ाई-झगड़ा करता रहता है। गत रात भी शराब पीकर आरोपी ने उनके साथ झगड़ा किया और बाद में उनके घर में घुस गया।

घर में सरकारी राशन डिपो की सेल का पैसा (50 हजार रुपए) रखा हुआ था, आरोपी वह पैसे लेकर भाग गया।

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ यहां रहता है तथा उनका बेटा वहां नहीं रहता।

आरोपी से उन्हें जान का भी खतरा है क्योंकि शराब पीकर आरोपी बार-बार लड़ाई-झगड़ा करता रहता है।

एसएसपी गुरदेव शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का मामला सामने आया है। इसकी छानबीन करवाई जा रही है। पुलिस ने आरोपी से भी थाने में कड़ी पूछताछ की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...