नशे के कारोबार में संलिप्त पूर्व पार्षद और पूर्व पंचायत प्रधान का पति गिरफ्तार, PIT NDPS एक्ट में भेजा जेल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार जारी है। देहरा पुलिस ने आदतन नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए दो बड़े आरोपियों को पीआईटी एनडीपीएस एक्ट के तहत डिटेन कर जिला कारागार धर्मशाला भेज दिया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में एक पूर्व पार्षद और एक पूर्व पंचायत प्रधान का पति शामिल है। पुलिस लंबे समय से क्षेत्र में नशा तस्करी में संलिप्त इन लोगों पर नजर रख रही थी।

जब जांच में यह साफ हो गया कि ये बार-बार एनडीपीएस मामलों में शामिल हो रहे हैं, तो ज्वालामुखी और रक्कड़ पुलिस थानों की टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए विभिन्न ठिकानों पर दबिश दी और दोनों को हिरासत में ले लिया।

डिटेन किए गए पहले आरोपी की पहचान मनु शर्मा उर्फ माल्टा पुत्र स्व. ज्योति स्वरूप शर्मा निवासी वार्ड नंबर-4, ज्वालामुखी के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार मनु शर्मा इलाके में चिट्टे (हैरोइन) की तस्करी का नैटवर्क चलाता था और युवाओं को नशे की गर्त में धकेल रहा था। हैरान करने वाली बात यह है कि मनु शर्मा ज्वालामुखी का पूर्व पार्षद रह चुका है और ज्वालाजी मंदिर का एक बारीदार पुजारी भी था।

पहले वह मंदिर की हर गतिविधि में शामिल होता था और श्रद्धालुओं को दर्शन करवाता था, लेकिन नशे के कारोबार में पकड़े जाने और दो बार धर्मशाला जेल की हवा खाने के बाद, समाज के डर और लोक-लज्जा के चलते उसने मंदिर परिसर में जाना छोड़ दिया था।

जेल से सजा काटकर आने के बाद भी उसने यह काला धंधा नहीं छोड़ा, जिसके चलते उस पर यह तीसरी बड़ी कार्रवाई हुई है।

कार्रवाई में पकड़े गए दूसरे आरोपी की पहचान विजय कुमार (52) पुत्र इंद्र चंद निवासी गरली के रूप में हुई है। विजय मुख्य रूप से चरस तस्करी के मामलों में संलिप्त था।

विजय कुमार भी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से ही नशे के 4 मामले दर्ज हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि विजय की पृष्ठभूमि भी राजनीतिक है और उसकी पत्नी एक पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं।

उधर, देहरा पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका रसूख कुछ भी हो। दोनों आरोपियों को धर्मशाला जेल भेजकर पुलिस अब इनके नैटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...