नशे की हालत में अस्पताल में घुस गया व्यक्ति, महिला से की छेड़छाड़

--Advertisement--

Image

सिविल अस्पताल बगस्याड़ में एक व्‍यक्ति नशे में घुस आया और महिला से छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध करने पर अस्पताल में हंगामा हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया।

मंडी, नरेश कुमार

 

सिविल अस्पताल बगस्याड़ में रात को एक व्‍यक्ति नशे में घुस आया और महिला से छेड़छाड़ की। महिला द्वारा विरोध करने पर अस्पताल में हंगामा हो गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपित को गिरफ्तार किया। इसकी पहचान रवि कुमार निवासी गांव देओरी सुंदरनगर के रूप में हुई है।

 

आरोपित को न्यायालय ने 14 दिन के रिमांड पर भेज दिया। बगस्याड़ अस्पताल में एक श्रमिक के उपचाराधीन होने की आड़ में नशेड़ी वहां घुस आया। अस्पताल में देर रात को वार्ड में मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ आरंभ कर दी। महिला के विरोध करने पर भी वह नहीं माना तो महिला ने अपनी देवरानी को इसकी जानकारी दी। जब दोनों महिलाओं ने विरोध किया तो वह वहां से चला गया, लेकिन जब महिला कमरे से बाहर गई तो वहां भी उसने महिला से अभद्र व्यवहार किया।

 

इस पर महिला ने शोर मचाया और अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। जंजैहली थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि अदालत ने आरोपित को 19 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...