नशा मुक्ति केंद्र में संदिग्ध परिस्थियों में युवक की मौत, परिवार ने केंद्र पर लगाया हत्या का आरोप

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

प्रशासन द्वारा सख्त कदम उठाने के बावजूद नशा मुक्ति केंद्रों में अव्यवस्था का दौर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। कांगड़ बढे़ड में स्थित नव चेतना नशा मुक्ति केंद्र में अजय कुमार (28)पुत्र राम कृष्ण वार्ड नंबर 5 गोंदपुर बनेहड़ा अप्पर निवासी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई और नशा मुक्ति केंद्र संचालक देर रात युवक का शव स्वजनों को सौंप गए।

स्वजनों ने जब शव को देखा तो उसपर चोट लगने के निशान थे और शरीर का रंग भी नीला बताया जा रहा है। स्वजनों ने जब शव देखा तो उन्होंने सीधा सीधा नशा मुक्ति केंद्र संचालकों पर हत्या का आरोप लगाया है। स्वजन के अनुसार युवक को पीट पीट कर जान से मार डाला गया है क्योंकि पूरे शरीर पर नीले निशान है। जिस से ये लगता है कि युवक के साथ मारपीट की गई है।

स्वजन ने इसकी शिकायत पुलिस हेल्पलाइन पर कर दी। पुलिस ने इस मामलें की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की थ्योरी के अनुसार युवक को केंद्र में कोई दौरा पड़ा जिसके बाद उसकी मौत हो गई। दरअसल पुलिस को शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी हरोली ने मौके पर जाकर इसकी जांच शुरू कर दी और केंद्र में लगे सीसीटीवी की फुटेज को खंगाला।

जिसमें युवक सोया हुआ है और अचानक से उसे कोई दौरा पड़ा। उसके बाद उसकी मौत हो गई लेकिन शरीर पर निशान कैसे और क्यों आए इसकी जांच के लिए पुलिस ने नशा मुक्ति केंद्र का रिकार्ड और सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है ।

एसडीपीओ हरोली अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस को स्वजन की शिकायत मिली है। उसी के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शव को कब्जे में लेकर मौत के कारणों की जांच की जाएगी और यदि युवक के साथ मारपीट हुई पाई गई तो नशा मुक्ति केंद्र पर हत्या का मामला दर्ज किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...