नवरंग-2026: विविधता के रंगों में सजेगा द्रोणाचार्य पीजी कॉलेज, 29 मार्च को अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां 

रैत स्थित द्रोणाचार्य पी.जी. कॉलेज ऑफ एजुकेशन एक बार फिर प्रतिभाओं का संगम बनने जा रहा है। “ज्ञान का सृजन, केवल संप्रेषण नहीं” की अपनी मूल भावना के साथ कॉलेज 29 मार्च 2026 को अपना वार्षिक अंतर-महाविद्यालय सांस्कृतिक महोत्सव नवरंग-2026 आयोजित करने जा रहा है।

‘Where Colors of Diversity Meet Together’ की थीम पर आधारित यह महोत्सव वर्ष 2012 से लगातार प्रतिभाओं को मंच प्रदान करता आ रहा है और अब यह एक बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक आयोजन बन चुका है।

कॉलेज प्रबंधन के अनुसार, नवरंग-2026 का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों का विकास, क्षमताओं का निर्माण, रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा देना और उन्हें जीवन में सफलता व आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना ह।

इस वर्ष महोत्सव की थीम “स्मर्थ युवा – सशक्त भारत” रखी गई है, जो युवाओं की शक्ति और उनके योगदान को रेखांकित करती है।

इस महोत्सव में विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राएं भाग लेकर अपनी बौद्धिक, वक्तृत्व, कलात्मक और रचनात्मक क्षमताओं का प्रदर्शन करेंगे।

कार्यक्रम में नाटक, संगीत, नृत्य, साहित्यिक गतिविधियां, खेलकूद सहित कई विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जहां प्रतिभागी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाएंगे।

नवरंग-2026 विभिन्न संस्कृतियों और पृष्ठभूमियों से आए विद्यार्थियों को एक-दूसरे के साथ संवाद और अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।

यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगा, बल्कि विद्यार्थियों के लिए एक यादगार और शिक्षाप्रद अनुभव भी साबित होगा।

कॉलेज प्रशासन ने अन्य शिक्षण संस्थानों से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने दल इस महोत्सव में भेजकर इसे और अधिक भव्य एवं सफल बनाने में सहयोग करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...