नरेश चौहान ने नेता प्रतिपक्ष पर साधा निशाना, कहा, हिमाचल के बजाय दिल्ली पुलिस का बचाव कर रहे जयराम

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल और दिल्ली पुलिस केबीच हुए घटनक्रम पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के बयान पर सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। राज्य सचिवालय में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता पूर्व में खुद भी सीएम रह चुके हैं, लेकिन जिस प्रकार से वह हिमाचल के बजाय दिल्ली पुलिस का बचाव करते नजर आए, बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है।

उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष को इस बारे में जानकारी लेनी चाहिए थी कि बाहर से जो पुलिस आई थी, क्या वह नियमों के साथ और कानून के दायरे में सही काम कर रही थी। नरेश चौहान ने कहा कि पूर्व सीएम ने बजाय इसके सरकार, प्रशासन और पुलिस को कोसने का काम राजनीतिक दृष्टि से किया।

सीएम के प्रधान मीडिया सलाहकार ने कहा कि यह सिस्टम है, कि जब आप दूसरे राज्यों में जाते हैं, तो इंटीमेट करना होता है। नरेश चौहान ने कहा कि हिमाचल पुलिस ने जो भी किया है, नियमों और कानून के दायरे में रहकर किया है और पूरे देश में मैसेज दिया है।

उन्होंने कहा कि यह एक उदाहरण सेट होना चाहिए कि जब आप दूसरे राज्यों में जाते हैं, तो आपको पूरे नियम और कानून का दायरा फॉलो करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के पास मुद्दों की कमी है। उन्होंने कहा कि आरडीजी के मामले पर नेता प्रतिपक्ष हिमाचल के हितों के साथ खड़े नजर नहीं आए और वह केंद्र को पूरी तरह डिफेंड करते दिखे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

आंखों में आंसू और चीखो पुकार, सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में सिया का अंतिम संस्कार

रोते-बिलखते मां-बाप ने सिया को दी अंतिम विदाई, आंसुओं...

UAE की NOON कंपनी ने निकाली राइडर्स की भर्ती, हर महीने 1 लाख तक कमाने का सुनहरा मौका

हिमखबर डेस्क UAE जाने की चाहत रखने वाले युवाओं के...

4 महीने बाद खुले चूड़धार मंदिर के कपाट! यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें गाइडलाइन

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में स्थित प्रसिद्ध...

अम्बोटा में पिज्जा शॉप में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का नुक्सान

हिमखबर डेस्क ऊना जिला के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत अम्बोटा...