नदी में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे 

हिमाचल प्रदेश के नाहन-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर खजुरना पुल के समीप बहने वाली मारकंडा नदी में नहाने उतरे दो युवकों की डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने दोनों युवकों के शव नदी से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। बताया जा रहा है कि मृतक नाहन कॉलेज में प्रथम वर्ष के छात्र थे।

मृतकों की शिनाख्त नाहन के चीड़ावाली निवासी युवक गुरविंद्र सिंह(18) पुत्र विक्रमजीत सिंह और अमित कुमार पुत्र मलकीत सिंह के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार शाम चार बजे नाहन के आसपास से चार युवक खजुरना पुल के समीप विक्रमबाग सड़क पर निकले थे, जहां सभी युवक मारकंडा नदी के बीच बने कुंड में नहाने उतरे।

इसी बीच एक युवक नदी में डूब गया, जिसे बचाते समय दूसरा युवक भी नदी में चला गया। नदी में डूबे युवकों की जानकारी उनके अन्य दो साथियों मोहम्मद इलियास और धनंज्य पुंडीर ने फोन पर पुलिस को दी। साथ ही 108 एंबुलेंस को भी सूचित किया।

इसके तुरंत बाद ही पुलिस मौके पर पहुंची और एक युवक को मृत अवस्था में नदी से बाहर निकाला। कुंड की गहराई अधिक होने के कारण दूसरे युवक को बाहर निकालने में समय लगा।

दूसरे युवक को बाहर निकालने के लिए दमकल कर्मियों को भी मौके पर बुलाया गया। लिहाजा, काफी जद्दोजहद के बाद दूसरे युवक को बाहर निकाल लिया गया। इसके बाद घटनास्थल पर काफी लोग जमा हो गए।

सूचना मिलते ही डीएसपी हैडक्वार्टर मीनाक्षी भारद्वाज भी घटनास्थल पर पहुंचीं। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस ने मृतकों के शवों को मेडिकल कॉलेज नाहन में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीएसपी मुख्यालय मीनाक्षी भारद्वाज ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...