नदी में उतराता मिला महिला का शव,छानबीन में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में ब्यास नदी में संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की डूबने से मौत हो गई। बुधवार सुबह नदी में एक महिला का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक मंगलवार को महिला पूजा-अर्चना का सामान जल में प्रवाहित करने आई हुई थी।

ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पैर फिसलने से महिला नदी में जा गिरी लेकिन सच्चाई का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। 47 वर्षीय महिला गौना गांव की रहने वाली थी। पति पैरामिलिट्री फोर्स में कार्यरत है। परिजनों का कहना है कि महिला मंगलवार दोपहर बाद घर से निकली थी। देर शाम जब वापस घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसे ढूंढने की कोशिश की।

लेकिन उसका पता नहीं चल सका। सुबह जब पतन बाजार के साथ बहती ब्यास नदी में मृतक महिला का शव पानी में उतराता हुआ दिखाई दिया तो लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। थाना प्रभारी नीरज राणा ने बताया कि परिजनों से बात की गई है। महिला अपने घर से निकली और नदी में पूजा अर्चना का समान प्रवाहित करने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कर छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...