नगर पंचायत चुवाड़ी के मनोनीत पार्षदों को एसडीएम ने दिलाई गोपनीयता की शपथ

--Advertisement--

चुवाड़ी/चम्बा – भूषण गुरुंग

नगर पंचायत चुवाड़ी में तीन मनोनीत पार्षद विजय सिंह कंवर, मनीष मलहोत्रा, संदीप सिंह जसरोटिया को एसडीएम भटियात पारस अग्रवाल ने पद की गोपनीयता की शपथ ग्रहण करवाई।

मनोनीत पार्षदों ने विधानसभाध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिंया का धन्यावाद किया। उन्होंने कहा कि वह सरकार के साथ सामंजस्य स्थापित कर चुवाड़ी की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

नगर पंचायत चुवाड़ी पिछले ढेड साल से काफी तरक्की कर रही है। नए नए सरकारी कार्यालय खुल रहें हैं, जनसंख्या में भारी वृद्धि हुई है। जिस कारण चुवाड़ी के लिए मास्टर प्लान की जरूरत है। जिससे नगर पंचायत चुवाड़ी और विकास हो सके।

जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनाभ सिंह पठानियां ने मनोनीत पार्षदों को शुभकामनाये दी। उन्होने नगर पंचायत चुवाड़ी के सभी पार्षदों को भरोसा दिलाया कि वह चुवाड़ी के विकास के लिए वह हमेशा अग्रसर हैं। चुवाड़ी में सभी संस्थान कुलदीप सिंह पठानिंया की देन है। पठानिंया हमेशा चुवाड़ी व चुवाडी वासियों के बारे में सोचतेहैं और इसकी तरक्की के लिए हमेशा अग्रसर रहे हैं।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर नगर पंचायत चुवाड़ी की अध्यक्ष कुसुम धीमान, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह चाढक, पार्षद रोहित शर्मा, कमल सिंह, हितेश बैहल, रंजना संजोत्रा, रेखा देवी सहित पूर्व मनोनीत पार्षद राजीव कौशल व मयंक महाजन मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शाहपुर में अंडर-13 फुटबॉल ट्रायल 26-27 अप्रैल को, राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों को मौका

शाहपुर - कोहली  हिमाचल प्रदेश फुटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में...

आईपीएल मैचों की सफल मेजबानी को लेकर उपायुक्त ने की तैयारियों की समीक्षा

हिमखबर डेस्क  धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में 11, 14 तथा 17...

गणित शिक्षकों की भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने गणित...