नगरोटा सुरियां के जरोट की युवती की पटियाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

--Advertisement--

नगरोटा सुरियां के जरोट की युवती की पटियाला में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, प्रदेश सरकार और प्रशासन से न्याय की लगाई गुहार।

नगरोटा सुरियां – निशा ठाकुर 

पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां के जरोट की एक युवती की पटियाला में मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका का नाम 28 वर्षीय काजल है। काजल की करीब 3 साल पहले ही पटियाला में शादी हुई थी।

मृतका की मां सुनीता देवी ने आरोप लगाया कि जब से उसकी बेटी की शादी हुई थी, तब से दामाद और उसके परिजन दहेज को लेकर तंग और मारपीट करते थे।

सुनीता ने बताया कि 15 जुलाई को उनकी बेटी का फोन दोपहर करीब 12:00 बजे आया था। इस दौरान उसने बताया था कि उसके घर वाले उसके साथ मारपीट कर रहे हैं और वह आज ही घर वापस घर आना चाहती है, उसे यहां से आकर ले जाएं।

घर में काम लगा होने के कारण बेटी को दो-तीन दिन रुकने के लिए कहा। इसी बीच उसी रात काजल की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गई। सुनीता ने बताया कि मंगलवार रात को 10:00 बजे काजल के ससुराल वालों का फोन आया कि उनकी लड़की ने कमरे में फंदा लगा लिया है।

इसके बाद मृतका काजल के परिजनों ने पटियाला की स्थानीय पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। परिजनों ने वहां पर उनकी कोई सुनवाई न होने का आरोप लगाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को मार कर रस्सी से कमरे में टांग दिया गया था। मृतका अपने पीछे एक वर्ष की बेटी को छोड़ गई।

वीरवार को मृतका के पैतृक श्मशानघाट जरोट में अंतिम संस्कार किया गया। काजल के परिजनों ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और दोषी को भी फांसी देने की मांग की है। मृतका की मां ने बताया कि मामला पटियाला में दर्ज करवा दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...