नगरोटा बगवां में 25-26 जुलाई को लगेगा विशाल रोज़गार मेला

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बाल मेला समिति नगरोटा बगवां व श्रम, रोज़गार एवं विदेशी नियोजन विभाग, हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से 25 व 26 जुलाई 2025 को राजकीय महाविद्यालय नगरोटा बगवां में विशाल रोज़गार मेले का आयोजन किया जा रहा है।

इस दो दिवसीय मेले में देश व प्रदेश की 35 से 40 प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाइयां भाग लेंगी। यह मेला युवाओं के लिए सुनहरा अवसर प्रदान करेगा, जहां विभिन्न शैक्षणिक योग्यता धारक—आठवीं, बारहवीं, आईटीआई, स्नातक, परास्नातक, बी.टेक, बी.फार्मा व एम.फार्मा—अपने कौशल अनुसार रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

क्षेत्रीय रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक व तकनीकी प्रमाण पत्रों के मूल व छायाप्रति, बायोडाटा तथा अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो) के साथ मेले में उपस्थित हों।

अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी दूरभाष नंबर 01892-224892 पर संपर्क कर सकते हैं। रोज़गार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह मेला रोजगार पाने का सुनहरा अवसर बन सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...