नई पारी खेलने जा रहे हैं पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली, ममता बनर्जी की मौजूदगी में किया ऐलान

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

क्रिकेट मैदान में जलवा बिखेरने वाले भारत के सफलतम कप्तान सौरभ गांगुली अब नई पारी खेलने जा रहे हैं। उन्होंने अब बिजनेस में हाथ आजमाने की तैयारी की है। हालांकि पहले कयास लगाए जा रहे थे कि वह सियासत में कदम रखेंगे, लेकिन अब वह बिजनेस करने जा रहे हैं।

यह बिजनेस स्टील का होगा। यानी कि ग्राउंड के बाद अब वह बिजनेस से लोहा लेंगे। उन्होंने एक फैक्टरी लगाने की तैयारी की है, जो कि पश्चिम बंगाल मेदिनीपुर में होगा। यह कारखाना सालबोनी इलाके में खोला जाएगा। खुद सौरव गांगुली ने इसका ऐलान किया है।

सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन में हैं और उन्होंने वहीं से बिजनेस सेक्टर में उतरने का ऐलान किया है। बाकायदा तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता कुणाल घोष ने मैड्रिड से अपने फेसबुक पेज पर इस संबंध में पोस्ट शेयर किया है।

यह स्टील प्लांट पांच या छह महीने में तैयार हो जाएगा। उन्होंने मैड्रिड बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट में बिजनेस सेक्टर में उतरने का ऐलान किया। सौरव ने कहा कि हमने 2007 में एक छोटा सा स्टील प्लांट शुरू किया था और अब मेदिनीपुर में नया इस्पात संयत्र खोलने जा रहे हैं।

बता दें कि इन दिनों सौरव गांगुली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ स्पेन और दुबई के दौरे पर हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...