धर्मशाला से शुरू होगी किराए में कटौती, पहली जुलाई को लांच होगी कम किराया योजना

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को परिवहन निगम की बसों में 50 फीसदी कम किराए वाली योजना की लांचिंग सरकार धर्मशाला से करेगी। प्रदेश सरकार बाकायदा इस योजना का नामकरण कर इसकी लांचिंग करने वाली है।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर धर्मशाला बस अड्डे पर पहुंचकर पहली जुलाई को महिलाओं से 50 फीसदी कम किराया लेने वाली बस को हरी झंडी दिखाएंगे। धर्मशाला बस अड्डे पर पहली जुलाई को एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने सहित तमाम सारी व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

इस मौके पर कुछ वरिष्ठ महिलाओं व परिवहन निगम के सेवानिवृत्त वरिष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित भी किया जाएगा। चुनावी वर्ष में प्रदेश की आधी आबादी को लुभाने के लिए सरकार ने परिवहन निगम की बसों में 50 फीसदी किराया लेने का बड़ा ऐलान किया था।

अब इस बड़े और अहम निर्णय को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर निचले हिमाचल यानी धर्मशाला से ही लागू करने जा रहे हैं। परिवहन निगम के तमाम सारे रीजनल मैनेजर से महिलाओं को समर्पित इस विशेष योजना के नामकरण के लिए सुझाव मांगे गए हैं।

सरकार इस योजना का बकायदा नामकरण कर महिलाओं को समर्पित करेगी। परिवहन निगम की किसी भी बस में महिलाएं अपने राज्य के अंदर 50 फीसदी किराया देकर सफल कर पाएंगी। हालांकि प्रदेश से बाहर जाने पर पूरी दरों पर ही किराया देना होगा।

इस खास मौके पर आयोजित होने वाला कार्यक्रम को इंटर स्टेट बस स्टैंड धर्मशाला में करवाया जा रहा है। इसके लिए सरकार और परिवहन निगम के अधिकारी विशेष व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं।

गौरतलब है कि इससे पूर्व भी लगातार निचले हिमाचल के मतदाताओं को साधने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से कार्यक्रमों का आयोजन करवाया जा रहा है। पीए से लेकर केंद्रीय मंत्रियों के लगातार यहां कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...