धर्मशाला: रोड सेफ्टी थीम पर साँग कंपटीशन करवा रहा परिवहन विभाग

--Advertisement--

विजेताओं को मिलेंगे कैश प्राइज, जनजागरण के लिए उपयोग में लाए जाएंगे गाने

धर्मशाला, 14 जुलाई – राजीव जस्वाल

सड़क सुरक्षा को लेकर आम जनमानस में जागरुकता लाने के उद्देश्य से परिवहन विभाग द्वारा एक साँग कंपटीशन करवाया जा रहा है।

आरटीओ धर्मशाला प्रदीप कुमार ने बताया कि विभाग द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में गाए जाने वाले गाने ‘रोड सेफ्टी/सड़क सुरक्षा’ थीम पर आधारित होंगे।

उन्होंने जिले के सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में बनाए गए रोड सेफ्टी क्लब्स से आग्रह किया है कि वे ‘रोड सेफ्टी’ थीम पर एक म्यूज़िकल साँग तैयार करें।

उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए हिन्दी, पहाड़ी (स्थानीय बोली) और अंग्रेजी में से किसी एक भाषा में 4 से 5 मिनट का गीत तैयार कर सकते हैं।

आरटीओ ने बताया कि प्रतिभागी उक्त थीम पर तैयार किए गए गीत को 31 जुलाई, 2023 शाम 5 बजे से पूर्व आधिकारिक ई-मेल एड्रेस leadagencyrschp@gmail.com पर मेल कर सकते हैं।

यह रहेंगे पुरस्कार

प्रदीप कुमार ने बताया कि हिन्दी, पहाड़ी और अंग्रेजी तीनों श्रेणी में पहले तीन स्थान प्राप्त करने वाले गीतों के लिए विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जिसमें पहला 25000 रूपये, दूसरा 15000 रूपये तथा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले को 10000 रूपये का कैश प्राइज विभाग द्वारा दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग चयनित गानों को जनजागरण के लिए उपयोग में लाएगा तथा उनको चलाने से पूर्व संबंधित रोड सेफ्टी क्लब के नाम का विशेष तौर से उल्लेख किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...