धर्मशाला घूमने आए पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह का नाले में बहा शव बरामद

--Advertisement--

Image

पंजाब के मशहूर सूफी गायक मनमीत सिंह का करेरी लेक के नजदीक शव बरामद हुआ है। वह यहां घूमने आए हुए थे व भारी बारिश के कारण नाले में आई बाढ़ में उनके बहने का अंदेशा है। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।

धर्मशाला, राजीव जस्वाल

पंजाब के मशहूर सूफी गायक मनमीत सिंह का करेरी लेक के नजदीक शव बरामद हुआ है। वह यहां घूमने आए हुए थे व भारी बारिश के कारण नाले में आई बाढ़ में वह बह गए। पुलिस ने शव बरामद कर लिया है। पुलिस ने रात को शव धर्मशाला अस्‍पताल पहुंचा दिया है आज पोस्‍टमार्टम के बाद परिवार के सदस्‍यों को सौंप दिया जाएगा। नाले में अचानक बाढ़ आने से इन्‍हें संभलने का मौका नहीं मिला। बताया जा रहा है 30 वर्षीय मनमीत सिंह अपने सगे भाई व चार से पांच अन्‍य दोस्‍तों के साथ करेरी लेक की तरफ घूमने के लिए निकले थे व यहीं ठहरे हुए थे।

धर्मशाला में हुई भारी बारिश व भूस्खलन ने पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह को भी निगल गया। पंजाबी सूफी गायक मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ हिमाचल धर्मशाला घूमने आए थे और यहां से करेरी झील के प्राकृतिक नजारों का लुत्फ लेने के लिए निकल गए थे।

रविवार को मनमीत सिंह अपने दोस्तों के साथ वहीं पर रुके और सुबह लौटते वक्त नाला पार करते वक्त वह पानी में बह गए। इस हादसे के बाद उनका कोई पता नहीं चल रहा था उनका शव पानी का बहाव कम होने पर वहां बरामद कर लिया गया। इसकी पुष्टि पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने की है।

सोमवार को आई आफत की बारिश ने जिला कांगड़ा में करोड़ों रुपये के जान माल का नुकसान पहुंचाया है। मांझी खड्ड में आए उफान से चैतडू में, भागसू नाग नाले में आए उफान ने भागसू में, बोह दरिणी में भूस्खलन से, राजोल में गज खड्ड किनारे भारी नुकसान हुआ था।

करेरी झील में भी लोगों के फंसे होने की सूचना मिल रही थी। इसके अलावा त्रियूंड में फंसे 80 लोगों को सुरक्षित निकाला गया था। अभी भी बोह दरीणी में राहत बचाव कार्य जारी हैं। बोह में पांच लोगों के शव मिले हैं। जबकि पांच की तलाश जारी है जबकि कुछ को मलबे से जिंदा निकाला गया है।

मनमीत सिंह सिंगिग ग्रुप सेन ब्रदर्स के नाम से मशहूर

मनमीत सिंह का सिंगिग ग्रुप सेन ब्रदर्स के नाम से मशहूर है और वह देश व विदेश में शो करते रहे हैं। मनमीत सिंह की मौत से उनके चाहने वाले काफी आहत हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...