धर्मशाला के विधायक सुधीर की पोस्ट ने गरमाई कांग्रेस की सियासत

--Advertisement--

सुधीर शर्मा की इस पोस्ट के कई मायने निकाले जा रहे हैं। 11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुक्खू समेत 8 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। उस समय भी सुधीर शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली।

हिमखबर डेस्क

विधानसभा के शीतकालीन सत्र से पहले धर्मशाला से कांग्रेस विधायक सुधीर शर्मा की सोशल मीडिया पर डाली गई पोस्ट से कांग्रेस की राजनीति फिर गरमा गई है।

11 दिसंबर 2022 को मुख्यमंत्री सुक्खू समेत 8 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली थी। उस समय भी सुधीर शर्मा को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली। इसके बाद मंत्रिमंडल विस्तार के दौरान उन्हें मंत्री पद मिलने के कयास लगाए जा रहे थे। लेकिन मंत्री पद नहीं मिला।

सुधीर शर्मा ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद दोनों विधायक को बधाई जरूर दी, लेकिन बीती रात को उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट डाली जिसकी खूब चर्चा हो रही है और इसे कैबिनेट विस्तार से जोड़कर देखा जा रहा है।

मंत्रिमंडल विस्तार में जगह नहीं मिलने से निराश सुधीर शर्मा ने वीरवार रात को फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि “युद्धं निरन्तरं भवति, दैवेन सह, कालेन सह, अस्माभिः सह” श्लोक लिखकर अपनी भावनाएं व्यक्त की।

इस श्लोक का हिंदी में अर्थ है, ‘लड़ाई जारी है, भाग्य से, वक़्त से, अपने आप से’ उनकी इस पोस्ट पर 363 लोगों ने कमेंट किया और उनके किए कामों को लेकर आभार जताया। साथ ही उन्हें धैर्य बनाए रखने की सलाह भी दी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विधायक सुधीर शर्मा को विजिलेंस ने 13 अगस्त को तलब किया, आय-व्यय और संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मांगे

हिमखबर डेस्क कांगड़ा के धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुधीर...

राजगढ़ में दर्दनाक हादसा, तीन मंजिला मकान गिरने से मां-बेटी की मौत, दो मासूम घायल

हिमखबर डेस्क सिरमौर के राजगढ़ में बुधवार दोपहर एक दर्दनाक...

स्वस्थ विकल्प ही उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला: केवल सिंह पठानियां

धर्मशाला, 12 अगस्त - हिमखबर डेस्क अन्तर्राष्ट्रीय युवा दिवस के...