धर्मशाला के टिप्पा में तीन से छह नवंबर तक आयोजित होगा फिल्म फेस्टिवल

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, 15 सितंबर – राजीव जस्वाल

धर्मशाला के टिप्पा में तीन नवंबर से लेकर छह नवंबर तक फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी अतिरिक्त उपायुक्त गंधर्वा राठौढ़ ने वीरवार को फिल्म फेस्टिवल के प्रबंधों को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।

उन्होंने कहा कि वर्ष-2012 से धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल आरंभ हुआ था पिछले दो वर्षों में कोविड के कारण फिल्म फेस्टिवल वर्चुअल आयोजित किया गया है।

अतिरिक्त उपायुक्त ने फिल्म फेस्टिवल में देश ही नहीं अपितु अंतर्राष्ट्रीय स्तर की फिल्में भी शामिल की जाएंगी इसमें देश तथा विदेशों से कई लोग फेस्टिवल में भाग लेते हैं।

उन्होंने कहा कि धर्मशाला में फिल्म फेस्टिवल के आयोजन से पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि फिल्म फेस्टिवल के आयोजन में अपने अपने विभागों से संबंधित व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए कारगर कदम उठाएं।

इससे पहले फिल्म फेस्टिवल की प्रबंधक ऋतु सरीन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए फिल्म फेस्टिवल के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि फिल्म फेस्टिवल से पहले महाविद्यालयों तथा विद्यालय के छात्रों के धर्मशाला कालेज के ओडिटोरियम में स्क्रीनिंग भी आयोजित की जाएगी ताकि नवोदित कलाकारों को भी आगे बढने का अवसर प्रदान किया जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...