धर्मशाला: केंद्रीय राज्य मंत्री ने लिया स्वच्छ भारत अभियान में भाग, दिया स्वच्छता का संदेश

--Advertisement--

धर्मशाला, 2 अक्तूबर – हिमखबर डेस्क

केंद्रीय राज्य मंत्री सड़क परिवहन एवं राजमार्ग हर्ष मल्होत्रा ने आज धर्मशाला में गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छ भारत अभियान में भाग लेते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने सर्वप्रथम धर्मशाला बस स्टैंड के समीप महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उसके पश्चात लोगों के साथ मिलकर सफाई अभियान में भाग लिया।

उन्होंने बस स्टैंड में पौधारोपण भी किया। उसके पश्चात केंद्रीय राज्य मंत्री ने ग्राम पंचायत टंग नरवाना में पहुंचकर वहां स्वच्छता अभियान में भाग लिया। यहां पहुंचने पर उनका पंचायत प्रतिनिधियों और लोगों ने स्वागत किया।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए स्वच्छ भारत मिशन के बारे में बताया और अपने आस-पास सफाई रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी को स्वच्छता सबसे प्रिय थी, इसलिए अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही उन्होंने यहां भी एक पौधा मा के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नदी में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत; 3 मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हिमाचल में एक दर्दनाक हादसे में पिकअप वाहन नदी...