दो माह बाद आज से पर्यटकों के लिए खुल गया गोपालपुर चिड़ियाघर

--Advertisement--

Image

करीब दो माह बाद गोपालपुर चिड़ियाघर सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। वन्य प्राणी विभाग ने सशर्त चिड़ियाघर खोलने का निर्णय लिया है। चिड़ियाघर में आने वालों को मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा।

काँगड़ा, राजीव जस्वाल

 

करीब दो माह बाद गोपालपुर चिड़ियाघर सोमवार से पर्यटकों के लिए खोल दिया गया। वन्य प्राणी विभाग ने सशर्त चिड़ियाघर खोलने का निर्णय लिया है। चिड़ियाघर में आने वालों को मुख्य गेट पर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। यदि कोई बिना मास्क अंदर घूमता हुआ पाया जाता है तो उसे जुर्माना किया जाएगा।

 

पर्यटकों को चिड़ियाघर के अंदर कोविड-19 के नियमों का पालन करना होगा। वन्य प्राणियों से लगाव रखने वाले पर्यटकों का इंतजार अब खत्म हो गया है। पिछले दो माह से चिड़ियाघर बंद था और कोरोना क‌र्फ्यू में ढील के बाद लगातार भारी तादाद में पर्यटक मुख्य द्वार से निराश होकर लौट रहे थे।

 

चिड़ियाघर में मुख्य आकर्षण बब्बर शेर का जोड़ा हेमल एवं अकीरा और उनके दो शावक धीरा एवं वीरा हैं। वर्ष 2020 में भी चिड़ियाघर मार्च से नवंबर तक बंद रहा था। इस दौरान 22 नवंबर, 2020 को अकीरा ने दो शावकों को जन्म दिया था, तबसे इन्हें अंदर ही रखा जा रहा था और अब पर्यटक पहली बार इन शावकों को बाड़े में देख सकेंगे। इनके अलावा तेंदुआ, एशियाई काला भालू, पक्षियों की विभिन्न प्रजातियां व हिरणों की प्रजातियां भी यहां का आकर्षण हैं।

 

चिड़ियाघर बंद होने से प्रशासन को आर्थिक हानि भी हुई है। करीब 40 से 45 लाख रुपये की कमाई चिड़ियाघर को टिकट ¨वडो के माध्यम से सालाना होती थी। साथ ही चिड़ियाघर बंद होने से स्थानीय दुकानदारों को भी नुकसान झेलना पड़ रहा था। स्थानीय दुकानदार तनु मेहरा ने कहा कि चिड़ियाघर का खुलना बेहद सुखद है। कोरोना की वजह से कमाई बिलकुल बंद थी। अब चिड़ियाघर के खुलने से अच्छी कमाई की उम्मीद जगी है।

 

उधर, वन मंडल अधिकारी वन्य प्राणी मंडल हमीरपुर राहुल एम. रोहाणे ने कहा कि सोमवार से चिड़ियाघर पर्यटकों के लिए खोल दिया जाएगा। चिड़ियाघर प्रत्येक रविवार व राष्ट्रीय अवकाश पर बंद रहेगा। उन्होंने बताया कि गर्मियों में सुबह से सायं छह बजे तक और सर्दियों में सुबह नौ से सायं पांच बजे तक चिड़ियाघर खुला रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

यूपीएससी ने निकाली ग्रुप ए और बी के पदों पर भर्ती, 29 मई तक करें आवेदन; जानें पात्रता

हिमखबर डेस्क संघ लोक सेवा आयोग ने विभिन्न मंत्रालयों और...

हिमाचल पुलिस ऑर्केस्ट्रा “Harmony of the Pines” ने खोया अपना वरिष्ठ साथी, ASI सतीश नाहर का निधन

हिमखबर डेस्क हिमाचल पुलिस के मशहूर ऑर्केस्ट्रा बैंड “Harmony of...

लोक गायक विक्की चौहान की पत्नी की राजनीति में एंट्री, शिक्षा मंत्री के गढ़ में दिलचस्प हुआ चुनाव

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायती राज चुनावों की सरगर्मी...

चुनावी माहौल के बीच मशीनरी से उखाड़ दिया पंचायत कार्यालय का रास्ता, सचिव की शिकायत पर FIR दर्ज

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में पंचायत चुनाव के बीच हमीरपुर...