दो मंजिला स्लेटपोश मकान में भड़की आग, तीन कमरे राख

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

जसौरगढ़ पंचायत के मांजू गांव में दो मंजिला स्लेटपोश मकान में आग लग गई। अग्निकांड में तीन कमरे जलकर राख हो गए। भीषण अग्निकांड से प्रभावित परिवार को चार लाख के करीब नुकसान हुआ है। इतना ही नहीं, समय रहते पड़ोसी महिला ने घर की महिलाओं को आवाज लगाकर मकान में लगी आग के बारे में अवगत करवाकर बड़ी त्रासदी होने से बचा ली।

मकान में लगी आग के बाद उठे धुएं के गुब्बार को देख पड़ोसी महिला और परिजनों के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वे मिट्टी की बाल्टियां लेकर आग को बुझाने में जुट गए। साथ ही उन्होंने पंचायत प्रधान, चुराह प्रशासन और अग्निशमन विभाग को अग्निकांड के बारे में अवगत करवाया।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों के साथ आग बुझाने का कार्य आरंभ कर दिया। कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर सवा बारह बजे आग पर काबू पाया जा सका। वहीं, पंचायत प्रधान ने मौके पर पहुंच कर वास्तुस्थिति का जायजा लिया जबकि, राजस्व विभाग की ओर से कानूनगो और पटवारी ने नुकसान का आकलन किया है।

प्रभावित गुरदित्ता पुत्र साहलू और डोगरी देवी पत्नी किशोरी लाल का यह संयुक्त मकान है। दो मंजिला मकान में छह कमरे हैं। मंगलवार सुबह 9:00 बजे के करीब मकान के निचले कमरे में आग लग गई। उस दौरान मकान मालिक के परिवार के कुछ सदस्य घर से बाहर और कुछ घर के भीतर ही मौजूद थे। मकान में लगी आग की वजह से चार बेड बॉक्स, बिस्तर समेत अन्य सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।

सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग की ओर से लीडिंग फायरमैन मनोज कुमार की अगुवाई में फायरमैन सतपाल, टेकराज, चालक पंत सिंह, गृह रक्षक हरीश और राजू मौके पर पहुंचे। अग्निशमन विभाग के जवान ग्रामीणों के साथ आग बुझाने में जुट गए। अग्निशमन विभाग के जवानों ने कड़ी मशक्कत से आग को बुझाने में कामयाबी पाई।

जसौरगढ़ पंचायत प्रधान इलम राम के बोल

पंचायत प्रधान जसौरगढ़ इलम राम ने बताया कि मांजू गांव में भीषण अग्निकांड से तीन कमरे जल गए हैं। उन्होंने बताया कि यह संयुक्त परिवारों का मकान है। उन्होंने चुराह प्रशासन से प्रभावितों को हरसंभव सहायता प्रदान करने की मांग की है!

एसडीएम चुराह शशि पाल के बोल

एसडीएम चुराह शशि पाल ने बताया कि मांजू गांव में अग्निकांड की सूचना मिलने के बाद कानूनगो और पटवारी मौके पर भेजे गए हैं। उनकी रिपोर्ट के आधार पर ही प्रभावितों को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...