दो बच्चों के साथ पैदल चल रही महिला को बाइक ने मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत

--Advertisement--

Image

ऊना, 16 मार्च – अमित शर्मा

ऊना थाना के तहत जलग्रां टब्बा में मोटरसाईकल की चपेट में आने से घायल महिला की क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

मृतका की पहचान अंकिता देवी निवासी उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मृतका के पति की शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि करीब एक सप्ताह पहले अंकिता देवी अपने दो बच्चों के साथ जलग्रां टब्बा में पैदल जा रही थी। इस दौरान अंकिता देवी ऊना की तरफ से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने टक्कर मार दी।

हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान बुधवार देर शाम महिला की मौत हो गई।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी अर्जित सेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मृतका के पति अमित कुमार की शिकायत पर मोटरसाइकिल चालक तरूणदीप निवासी फिरोजपुर पंजाब के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...