दो ग्रामो को जोड़ने बाले रास्ते का निर्माण कार्य शुरू

--Advertisement--

Image

नालागढ़- सुभाष चंदेल

नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने 2 लाख रुपए की लागत से बनने वाले ग्राम पंचायत सरोर के गांव बैंटलू से बिस्मली तक बनने वाले रोड का निर्माण कार्य शुरू करवाया। नालागढ़ के पूर्व विधायक के एल ठाकुर ने कहा की इस सड़क के बनने से जनता को बहुत लाभ होगा। इस रोड से जनता को आने जाने की दूरी कम होगी और यह तीन पंचायतों को मितीयां सरौर और रत्तवाडी को आपस में जोड़ेगी।

यह जनता की बहुत बड़ी डिमांड थी

ठाकुर ने बताया कि पहले भी इस रोड को बनाने के लिए आज तक लगभग 8 लाख रुपए खर्च कर दिए गए हैं और जनता के हर घर तक रोड को पहुंचाया है। जनता ने इस कार्य को करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद किया। उन्होंने बताया कि सरोर, बल रोड का कार्य लगा हुआ है। इस रोड को भी बनाने की जनता की बहुत बड़ी डिमांड थी, जो की अब कुछ समय बाद बन कर तयार हो जाएगा और जनता को आने जाने के लिए बहुत लाभ होगा ,और लडकोट कवाटा रोड का भी टैंडर करवा दिया गया है और विभाग को जल्दी से जल्दी कार्य करने के सख्त निर्देश दिए गए।

कटली गांव के सामुदायिक भवन के लिए ₹2 लाख रुपए, गांव में मझोरी के पुली और डंगे के निर्माण कार्य के लिए 1.5लाख रुपए , गांव की टीबी की पूर्व पंच के घर के नजदीक सड़क पर पूरी के लिए ₹1 लाख रुपए, और गांव डेरा ब्राह्मण बास के लिंक रोड को खोलने के लिए 1लाख रुपए ,और गांव कटली ऐसी बस्ती के लिए सामुदायिक भवन के लिए 2 लाख और मेन रोड से नंड कोलका रोड को चौड़ा करने के लिए 1.5 लाख रुपए स्वीकृत करवा कर धन उपलब्ध करवा कर पंचायत के खाते में पैसा आ गया है। जिनका कुछ का तो कार्य कर दिया गया है और कुछ का जल्दी से जल्दी पूरा करने के निर्देष दिए गए

इसी पंचायत को 9 करोड़ 26 लाख रुपए की लागत से बनने वाली,नवानगर, गुरदासपुर,डेरा चनोबरी, बैद का जोहड़ , पहरूड़ कटली, तमडोह सड़क को स्वीकृति दिला दी गई है और बहुत जल्द ही इसके कार्य को शुरू करवा दिया जायेगा और पंचायत सरोर के बैंटलू के मेन पम्प हाउस से पहरुड़ गांव के लिए पानी की सीधी लाइन को बिछा दिया गयाहै जिसके डालने से जनता को पेय जल की आपूर्ती का लाभ मिला है इसके लिए भी जनता ने सभी कार्यों को धन उपलब्ध करवाने के लिए धन्यवाद किया।

छड़ोली से सीधी पाईप लाइन डरोली के लिए पानी की लाइन बिछाई गई और जनता की पानी समस्या का हल किया गया। पंचायत की बची हुई गलियों को भी पक्का कर दिया जायगा। ठाकुर ने बताया कि पुरी पंचायत के हर वास में पानी ,बिजली और सड़कों की बची हुई समस्यों का समाधान भी कर दिया जायेगा और इसके अलावा उन्होंने पंचायत में स्वीकृत करवाए गए कार्यों का निरक्षण किया। जिन जिन विकास कार्यों को करने के लिए धन राशी दी गई है। उनके कार्यों को भी जल्दी से जल्दी शुरू करवाने के लिए पंचायत की जनता ने डिमांड की।

उन्होंने बताया कि पंचायत में चले हुए विकास कार्यों और बचे हुए कार्य को भी जल्दी से जल्दी पूरे करवा दिए जाएंगे और उनका कार्य जल्दी पूरा कर दिया जाएगा। जिससे कि जनता को बहुत लाभ होगा और जनता को कोई समस्या का सामना ना करना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि पंचायत में गलियों के कार्यों को ज्यादा तर कर दिया गया है और बची हुई गलियों को भी जल्दी से जल्दी पका करवा दिया जाएगा और पानी बिजली व अन्य समस्याओं का समाधान कर दिया गया है।

ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के यजस्वी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के आशीर्वाद से नालागढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास हो रहा है। के एल ठाकुर ने कहा की इस कार्य को करवाने के लिए लोगों ने अपनी इस मांग को उनके समक्ष बार बार रखा था और जनता के लिए धन उपलब्ध करवा कर इनके कुछ कार्यों को शुरू करवा दिया गया है। बचे हुए कार्यों को भी जल्दी से जल्दी शुरु करवा दिया जाएगा और अधिकारियों को निर्देश भी दे दिए हैं कि जनता के अन्य कार्य को जल्दी से जल्दी किया जाए ओर सभी कार्यों के निर्माण क्वाल्टी भी अच्छी होनी चाहिए ताकि लोगों को सही सुविधा मिल सके।

मौके पर मितियां पंचायत के प्रधान गुरदास चंदेल , बाबा सरवन सिंह, प्रेम चंद, वॉर्ड मेंबर मदन बाबा, गुरपाल सिंह ,हेमराज, जीत राम , कमल कुमार, नरेश कुमार, दाता राम , जगदीश कुमार, सदा राम , धनी राम, राम सरन, मोहन लाल, रत्न लाल , भीम दत व अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...