दोनों टांगे खो चुके पीड़ित ट्रक ड्राइवर को रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला ने दान की व्हीलचेयर

--Advertisement--

Image

धर्मशाला, डॉ सतीश सूद

रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला ने सुधेड़ गांव के संक्रमण से पीड़ित ट्रक ड्राइवर मान सिंह को व्हील चेयर दान की। 50 बर्षीय मान सिंह ट्रक ड्राइवर था। संक्रमण के कारण पिछले कुछ वर्षों से मान सिंह की दोनों टांगे खो दी थीं। जिससे वह चलने-फिरने में असमर्थ था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो छोटी बेटियों के अलावा कोई नहीं है।

उनके परिवार ने व्हील चेयर दान करने के लिए रोटरी क्लब से सम्पर्क किया था ताकि वह अपने घर में आसानी से घूम सकें और कुछ काम खुद कर सकें। इससे उनकी पत्नी और बेटियों को भी आपात स्थिति में उन्हें बाहर निकालने में मदद मिलेगी।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ धर्मशाला के प्रेजिडेंट रोटेरियन मिलाप नैहरिया और सेक्रेटरी डॉ. सतीश सूद ने क्लब सदस्यों के सहयोग से बुधवार को मान सिंह को व्हील चेयर दान स्वरूप भेंट की।

रोटेरियन मिलाप नैहरिया ने सभी क्लब के सदस्यों का धन्यवाद किया और आह्वान किया कि भविष्य में भी हम इसी प्रकार समाज सेवा में तत्पर रहेंगे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...