देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क 

मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा की ओर गड्डे दा घर के पास शनिवार को एक स्विफ्ट कार और बुलेट बाइक के बीच आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक और युवती घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, अचानक जोरदार आवाज सुनाई दी। जब उन्होंने मौके पर पहुंचकर देखा तो कार और बाइक की टक्कर हो चुकी थी और दोनों बाइक सवार सड़क पर घायल अवस्था में पड़े थे।

स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और 108 एम्बुलेंस को सूचना दी। घायलों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल देहरा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया। राहत की बात यह रही कि दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि घटना की सूचना अभी तक पुलिस के पास नहीं पहुंची है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस मार्ग पर यातायात नियमों के सख्ती से पालन और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...